गणेश चतुर्थी

2025-08-23

गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी भी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। ये त्यौहार पहले महाराष्ट्र में मनाया जाता था, लेकिन अब इसे भारत के अन्य राज्यों में भी बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवन गणेश का जन्म हुआ था। इसीलिए इस दिन भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है। कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का 9 दिनों तक पूजन किया जाता है। 9 दिनों बाद बड़े ही धूम-धाम से श्री गणेश प्रतिमा को जल में विसर्जित किया जाता है।

गणेश चतुर्थी का पर्व केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यह हमें एकता, भक्ति और सद्भाव का संदेश देता है। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के गगनभेदी जयकारे केवल हमारे दिलों को आस्था से नहीं भरते बल्कि हमें यह याद दिलाते हैं कि हर कठिनाई में भगवान गणेश का आशीर्वाद हमारे साथ है।