दीवाली

2025-08-09

दीवाली

 

दीपावली भारत का सबसे प्रमुख हिन्दू त्यौहार है। रोशनी के इस त्यौहार को कुछ लोग ‘दीवाली’ भी कहते हैं। ‘दीपावली’ का अर्थ होता है ‘दीपों की माला’। ये त्यौहार भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद घर वापस आने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस खुशी में लोग इस दिन नए कपड़े पहनकर पूजा करते हैं, पटाखे जलाते हैं और दोस्तों और रिश्तेदारों में मिठाइयां बांटते हैं। इसे प्रति वर्ष बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन सभी अपने घर एवं रास्तों को दीपक एवं मोमबत्ती आदि के प्रकाश से रोशन करते हैं।दिवाली न केवल एक धार्मिक त्योहार है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो सामुदायिक एकता और खुशहाली का प्रतीक है।